नाग पंचमी के दिन के दिन भूलकर भी न करें ये काम वरना रूठ जाएंगे महादेव

हिंदू धर्म को नाग पंचमी का विशेष महत्व है। नाग पंचमी का त्योहारसावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 को है। नाग पंचमी के मौके पर नाग देवता की पूजा की जाती है।

इस दिन पूजा करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सनातन धर्म के पौराणिक काल से ही नागों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

साथ ही राहु-केतु और कालसर्प दोष के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि नाग पंचमी के क्या नियम है और इस दिन भक्तों को क्या करना चाहिए अथवा क्या नहीं।

कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि नाग पंचमी के दिन हमारे ऐसा क्या करने से महादेव नाराज हो जाते हैं जिसके बाद हमें उनका प्रकोप झेलना पड़ता है तो चालिए आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताते है सबकुछ…

1- मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग या नाग देव पर तांबे के लोटे से दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए हमेशा दूध के लिए पीतल के लोटे का प्रयोग करें।

2- नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध न पिलाएं, क्योंकि दूध सांप के लिए जहर के समान हो सकता है।

3- शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन गलती से भी जीवित सांप की पूजा करना और उसे पीड़ा पहुंचाना पाप है। इस दिन नाग देवता की मूर्ति या फोटो की पूजा करें और उनकी मूर्ति का दूध से अभिषेक करें।

4- धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि नाग पंचमी के दिन तवे या लोहे की कड़ाही में खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है।

5- नाग पंचमी के दिन किसी भी नुकीली और नुकीली वस्तु जैसे सुई या चाकू का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है।

6- नाग पंचमी के दिन जमीन भी नहीं खोदनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मिट्टी या जमीन में सांप के बिल या बांबी टूटने का डर रहता है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *