प्रतिदिन स्नान के बाद करें ये 5 काम, दुखों से रहेंगे दूर

गरुड़ पुराण, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ और 18 महापुराणों में से एक है। 271 अध्यायों और 18,000 छंदों से युक्त, गरुड़ पुराण एक व्यक्ति की जन्म से मृत्यु और उससे आगे की यात्रा का एक व्यापक विवरण प्रदान करता है, जिसे स्वयं नारायण ने सुनाया है।

गरुड़ पुराण में स्वर्ग और नर्क का सजीव वर्णन मिलता है। इस पवित्र ग्रंथ का प्राथमिक उद्देश्य व्यक्तियों को धार्मिकता का मार्ग अपनाने और अच्छे कार्यों में संलग्न होने के लिए प्रेरित करना है। इसमें दावा किया गया है कि जो लोग गरुड़ पुराण की शिक्षाओं का पालन करते हैं वे सफल जीवन जीते हैं और मृत्यु के बाद भी श्रीहरि विष्णु के दिव्य चरणों में जगह पाते हैं। भगवान श्रीहरि विष्णु प्रतिदिन स्नान के बाद ऐसे 5 कामों के बारे में बताते हैं जो हर व्यक्ति को करनी चाहिए। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में।

 गरुड़ पुराण के अनुसार यदि आप जीवनपर्यंत और जीवन के बाद भी सुख चाहते हैं तो प्रतिदिन स्नान के बाद भगवान विष्णु जी की आराधना जरूर करें। इससे हर काम में सफलता मिलती है।

 प्रतिदिन स्नान के बाद तुलसी पूजन जरूर करें और संध्या में तुलसी के दीप जरूर जलाएं। ऐसा करने आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 प्रतिदिन स्नान करते समय जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और जब भी मौका मिले गंगा नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और रोग-दोष दूर हो जात हैं।

 हिन्दू मान्यता के अनुसार गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए गाय की पूजा जरूर करनी चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है मात्र गो माता के दर्शन से ही व्यक्ति के पाप खत्म हो जाते हैं।

 देवी-देवताओं के साथ ही हिंदू धर्म में ज्ञानी व्यक्ति के आदर सम्मान की बात कही गई है। पुरोहित, पंडित, ब्राह्मण, गुरु या ज्ञानी व्यक्ति का कभी अपमान न करें। इनसे हमेशा ज्ञान, धर्म और सत्कर्म की सीख लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *