शांति और सम्पन्नता के लिए शुक्रवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए विधिवत उनकी पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते है।मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ अगर कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो धन की देवी की कृपा बरसती है और घर परिवार व जीवन में सुख शांति और सम्पन्नता सदा वास होता है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के अचूक उपाय।

 

शुक्रवार के चमत्कारी उपाय-
आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के साथ साथ शुक्र ग्रह को भी समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन शुक्र देव के खास मंत्र 'ॐ शुं शुक्राय नम:' या 'ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्' का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर परिवार में सदा ही सुख शांति व सम्पन्नता बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन पूजन के समय सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए साफ सफाई का ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन घर को गंदा न छोड़े और इसके साफ सफाई जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में वास करती है जिससे धन की कमी दूर हो जाती है। शुक्रवार की शाम घर के प्रवेश द्वार पर घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का प्रवेश घर में होता है। जिससे दरिद्रता और गरीबी दूर हो जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *