ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, सुख, सौभाग्य और धन का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की ​तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर माह में पड़ती हैं अभी ज्येष्ठ का महीना चल रहा हैं और इस महीने पड़ने वाली पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं जो इस महीने का आखिरी दिन होता हैं पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होती हैं इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ का खास महत्व होता हैं।

इस बार की पूर्णिमा दो दिन यानी 3 और 4 जून को मनाई जाएगी। धार्मिक पंचांग के अनुसार पहले दिन यानी 3 जून को व्रत पूजन करना उत्तम रहेगा। वही 4 जून को पूर्णिमा का स्नान दान किया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ विशेष उपायों को भी किया जाए तो सुख, सौभाग्य और धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता हैं तो आज हम आपको ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के आसान उपाय-
आपको बता दें कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ दिन पर सत्यनारायण की कथा करवाना उत्तम माना जाता हैं इस दिन भगवान विष्णु को आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से सुख शांति घर में बनी रहती हैं और माता लक्ष्मी की कृपा से धन वृद्धि होती हैं।

इसके अलावा चंद्र दोष से मुक्ति के लिए आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें। वही योग्य वर की इच्छा रखने वाले साथ ही सुख सौभाग्य प्राप्ति के लिए आप ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करें ऐसा करने से लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही विवाह में आने वाली अड़चने भी दूर हो जाएंगी।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *