घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 60 रुपये की बढ़ोतरी, ईरान युद्ध का इम्‍पैक्‍ट

नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है। अब तब यह 853 रुपये में उपलब्‍ध था। नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है। सूत्रों के हवाले से न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच यह बढ़ोतरी हुई है।

LPG प्रोडक्‍शन बढ़ाने का म‍िला था न‍िर्देश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबर ऐसे समय सामने आई जब शुक्रवार को सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया था। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों रिफाइनरी शामिल हैं।

सरकार ने क‍िया था आश्‍वस्‍त

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी आश्‍वस्‍त किया था कि भारत को एनर्जी की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। फिर भले पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल अस्थिरता बनी हुई है। उन्‍होंने कच्चे तेल (क्रूड) की सप्लाई में संभावित रुकावटों को लेकर चिंताओं पर यह बात कही थी।

सरकारी सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबरें आई थीं कि भारत अच्छी स्थिति में है। भारत के पास अभी के लिए काफी गैस रिजर्व है। कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का काफी स्टॉक है। तेल कंपनियां आपूर्ति में रुकावट को पूरा करने के लिए गल्‍फ क्षेत्र के बाहर के देशों से भी इंपोर्ट कर रही हैं।

कीमतों में कि‍तनी हुई है बढ़ोतरी?

  • 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
  • दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।
  • नया रेट 7 मार्च से लागू हो गया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *