दान नियम: सनातन धर्म में इन चीजों का दान है निषेध

दान को हर धर्म में सबसे अधिक पुण्यदायी माना गया हैं। ऐसे में हर तीज त्योहार और खास मौकों पर लोग अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों व जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य प्राप्त करते हैं।

किसी जरूरतमंद को किया जाने वाला दान व्यक्ति को ईश्वर कृपा दिलाता हैं ऐसे में अधिकतर लोग दान पुण्य के काम करते हैं।

लेकिन शास्त्रों में दान को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी माना जाता हैं धार्मिक तौर पर कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना घर परिवार की सुख शांति चली जाती हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि किन चीजों का दान धार्मिक तौर पर निषेध माना गया हैं।

 

इन चीजों का दान है निषेध-
धार्मिक तौर पर झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया हैं ऐसे में भूलकर भी इसका दान नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता हैं इसके अलावा पीतल, चांदी, तांबा आदि को बेहद शुभ माना जाता हैं ऐसे में आप इन धातुओं से निर्मित वस्तुओं व बर्तनों का दान कर सकते हैं लेकिन कभी भी प्लास्टिक, स्टील, एल्युमीनियम और कांच के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में समस्याएं पैदा होती हैं जिसके कारण घर में मंदी भी आती हैं।

 

सनातन धर्म में अन्न के दान को शुभ माना गया हैं पर्व त्योहारों में अधिकतर लोग गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन आदि कराते हैं लेकिन कभी भी बासी भोजन या फिर झूठे भोजन का दान नहीं करना चाहिए वरना गरीबी और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके अलावा इस्तेमाल किए हुए तेल का दान भी कभी नहीं करना चाहिए वरना शनिदेव नाराज़ हो जाते हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *