डॉ. आर.एस. बघेल 43 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

सूरजपुर। पशुधन विकास विभाग में उप संचालक के पद पर कार्यरत डॉ. आर.एस. बघेल को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। वर्ष 1983 से प्रारंभ हुई उनकी शासकीय सेवा यात्रा अपने अंतिम और सम्मानपूर्ण सोपान पर पहुंची। कुल 43 वर्षों की इस दीर्घ सेवा अवधि में उन्होंने पशुपालन एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। 

डॉ. आर.एस. बघेल ने विभाग के समस्त स्टाफ को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा डॉ. आर.एस. बघेल के जीवन के अगले अध्याय के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विदाई समारोह में कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *