च‎रित्रहीनता के चलते पुत्रों ने की ससुर और बहु की हत्या 

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक व्य‎‎क्ति ने धारदार हथियार से ससुर और बहु की हत्या कर दी। घटना में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी, उनके पिता रामप्रकाश (83) और घर में रह रही युवती खुशबू (30) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें रामप्रकाश और खुशबू की मौत हो गई। विमल द्विवेदी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है। बेटा ललित द्विवेदी पत्नी के साथ नागपुर में रहकर सर्विस करता है। विमल की पत्नी मुन्नी द्विवेदी रुरा ‎स्थित मायके गई हुई हैं। विमल तारनपुर निवासी खुशबू कोके साथ रहते थे। युवती से शादी किए जाने की चर्चा होने पर घर में विवाद चल रहा था।
सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी और युवती खुशबू में अवैध संबंध थे। उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है। पुलिस ने दोनों बेटों अक्षत द्विवेदी और ललित द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने मौखिक रूप से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। सेवानिवृत्त होने के बाद पिता को मोटी रकम मिली थी, जिसे वो युवती पर उड़ा रहे थे। इसको लेकर कई बार घर में विवाद हुआ। ‎जिसके चलते दोनों की हत्या की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *