बारिश कारण अचानक नाले के तेज बहाव में फंसे लोग, जेसीबी की सहायता से बचाई जान

करौली जिले के करणपुर क्षेत्र में बे-मौसम भारी बारिश से करणपुर-भकुला नाला उफनाया हुआ है। इसमें कई लोग बीच नाले में फंस गए। नाले के बीचों-बीच कटा हुआ पेड़ पड़ा हुआ था। उस पर लोग जान बचाने के लिए चढ़ गए। फिर लोगों की चिल्लाने की आवाज आने पर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी और रस्से की सहायता से उन्हें बाहर निकाला।करौली के करणपुर में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल मई महीने में भी पश्चिमी विक्षोभ से आचनक तेज बारिश हुई है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण रास्तों में पानी भर गया और भकुला नाले में अचानक पानी आने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो गया। इस समय शादी, विवाह का सीजन है, जिसमें लोगों को आने जाने के ले लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *