छत्‍तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ने से बढ़ने लगा तापमान….

मानसून की सक्रियता थोड़ी कम होते ही बारिश कम हो गई है और उमस में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को छत्‍तीसगढ़ के तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। मौसम का मिजाज अभी एक-दो दिन ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

अरब सागर से आ रही नम हवाओं के चलते आंशिक रूप से बादल छाए है, लेकिन उमस भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ सकती है और वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका पश्चिम छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा इसका दूसरा पूर्वी छोर पूर्व की ओर मणिपुर तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय आंध्रप्रदेश के उपर 4.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *