एकतरफा प्रेम में सिरफिरे ने छात्रा पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

अयोध्या । जिले के तारुन थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने स्कूल जा रही छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। छात्रा की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों को देखते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी 11वीं की छात्रा को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए भाग रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
मिली जानकारी के अनुसार घटना लालगंज जयसिंहमऊ रोड स्थित एक पुलिया के पास की है। परिजनों के मुताबिक सुबह 10 बजे छात्रा घर से परशुराम डिग्री कॉलेज निकली थी। महाविद्यालय के मोड़ के पास पहुंचते ही तारुन थाना क्षेत्र के ही गोदवा नारायनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आशु ने पीपे में रखा पेट्रोल छात्रा के ऊपर छिड़क लाइटर से आग लगा दी। ग्रामीणों ने छात्रा को सीएचसी तारुन में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी टीम सहित कई थानों तारुन, महाराजगंज, हैदरगंज, कोतवाली बीकापुर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी शुरू कर दी। जयसिंहमऊ के जंगल में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *