बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में दुर्गादास उईके सबसे आगे:सात दिन में होगा फैसला; आज जारी हो सकता है चुनाव कार्यक्रम

अगले सात दिनों में एमपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम आज जारी हो सकता है।

बीजेपी संगठन चुनाव के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने बताया कि संगठन चुनाव के लिए कार्यक्रम राज्य निर्वाचन अधिकारी घोषित करेंगे। तीन दिनों की प्रक्रिया होगी। एक दिन नॉमिनेशन दाखिल होंगे, अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। तीसरे दिन निर्वाचन का परिणाम घोषित किया जाएगा।

उईके के नाम पर मंथन तेज मप्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में आदिवासी वर्ग के नेताओं में बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के नाम पर मंथन तेजी से शुरू हुआ है। वे बैतूल से दूसरी बार के सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं।

डीडी के नाम पर इसलिए चर्चा मप्र में 22 फीसदी आदिवासी आबादी है। इनमें से 13 फीसदी आदिवासी गोंड समाज के हैं। दुर्गादास उईके संघ की विचारधारा से जुडे़ रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वे सरकारी शिक्षक थे। आदिवासी वर्ग में संघ की विचारधारा के निर्विवाद नेताओं में डीडी उईके का नाम आता है। एमपी में सत्ता और संगठन के साथ ही संघ भी उनके नाम पर सहमति दे सकता है।

मप्र में संगठन मजबूत, इसलिए महिला पर भी विचार मप्र को बीजेपी के संगठन की प्रयोगशाला माना जाता है। बीजेपी यहां जो भी प्रयोग करती है, उसमें सफलता मिलती है। मप्र में 2028 में विधानसभा के चुनाव होंगे। वो भी नए परिसीमन और महिला आरक्षण के साथ। ऐसे में बीजेपी महिला नेता को भी एमपी में कमान देने पर मंथन कर रही है।

गुजरात में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हैं पाटिल मप्र के पड़ोसी राज्य गुजरात में सीआर पाटिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पाटिल केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री भी हैं। ऐसे में एमपी में उईके को भी दोहरी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *