अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस हुए….

अफगानिस्तान के फैजाबाद में पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार तड़के एक बार फिर यहां भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जानमाल का नुकसान नहीं

एनसीएस ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद के 116 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप आया है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके मंगलवार तड़के 3 बजकर 32 मिनट महसूस किए गए। ये 120 किलोमीटर की गहराई में आया था।' बताया जा रहा है कि भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि के नुकसान की खबर नहीं है।

तीन मई को भी आया था भूकंप

इससे पहले तीन मई को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी। तीन मई को भूकंप दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आया था। इसकी गहराई 169 किमी थी।

एनसीएस ने ट्वीट कर बताया था कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी और ये दोपहर तीन बजकर 21 मिनट पर आया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *