कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के आसान उपाय

हर कोई अपने जीवन में धनवान बनना चाहता है इसके लिए लोग प्रयास भी खूब करते हैं लेकिन फिर भी अगर उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं या फिर कर्ज का बोझ बढ़ गया हैं तो इसका मुख्य कारण घर का वास्तुदोष हो सकता हैं।

वास्तुशास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से वास्तुदोष से छुटकारा पाया जा सकता हैं साथ ही साथ कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कर्ज मुक्ति के वास्तु उपाय बता रहे हैं।

कर्ज मुक्ति आसान उपाय-
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घर का वास्तु खराब हो तो घर में आर्थिक समस्या बनी रहती है साथ ही कर्ज का बोझ भी बढ़ता हैं। ऐसे में अगर आपके घर का शौचालय दक्षिण पश्चिम हिस्से में बना हो तो इससे घर के लोगों पर कर्ज का बोझ चढ़ता जाता हैं। ऐसे में भूलकर भी घर की इस दिशा में शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। अगर आप लंबे वक्त से कर्ज पीड़ित है तो इससे मुक्ति पाने के लिए घर में कांच लगवाना शुभ माना जाता हैं।

ऐसे में आप अपने घर या दुकान की उत्तर पूर्व दिशा में कांच लगवा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें क यह कांच लाल, सिंदूर या फिर मैरून न हो। अगर आप पर कर्ज का बोझ चढ़ा हुआ है तो ऐसे में आप अपना धन घर या दुकान की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती हैं साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। आर्थिक परेशानी व कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर के प्रवेश द्वार के पास एक छोटा स द्वार लगवाना लाभकारी होता हैं इससे धन आगमन के योग बनते हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *