अमेरिकी कारोबारी सिंघम को ईडी का समन

नई दिल्ली । न्यूजक्लिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनफोर्समेंट डायेक्टरेट ने गुरुवार को अमेरिकन करोबारी नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, सिंघम चीन के शंघाई में रह रहा है। इसलिए ईडी ने विदेश मंत्रालय की मदद से चीनी अधिकारियों को समन भेजा ताकि वे उसे सिंघम तक पहुंचा सकें। ईडी ने ईमेल भेजकर क्यूबा-श्रीलंकाई मूल के सिंघम को भारत स्थित ऑफिस आकर अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। दरअसल, न्यूजक्लिक पर चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने के बदले पैसे लेने का आरोप है। न्यूजक्लिक को मुख्य तौर पर सिंघम की ओर से पैसे मिलने का आरोप है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *