दलित युवक की हत्या के आठ आरोपी गिरफ्तार

कुछ दिनों पहले सागर जिले के बरोदिया नोनागिर गांव में सरपंच विक्रम सिंह ने अपने स्वजन और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 18 वर्षीय नितिन अहिरवार की हत्या कर दी थी। सरपंच व उसके एक साथी ने करीब दो साल पहले एक युवती से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में वे समझौता करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे थे।  

रविवार को पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, इस घटना पर सियासत भी काफी गरमा चुकी है। कांग्रेस से लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की है।

भाजपा ने कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं पर अपराधों पर चयनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आरोप भी लगाया।

अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत  

सरपंच और अन्य आरोपियों ने गुरुवार रात को पीड़िता के भाई की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी और घर में तोड़फोड़ की। इसके अलावा, पीड़िता की मां के साथ भी आरोपियों ने पिटाई की।  मृतक नितिन अहिरवार उर्फ लालू को जब सागर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *