बुजुर्ग किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी राशिद गिरफ्तार 

संत कबीर नगर । जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक युवक ने पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरगदवा अंसारी गांव के किसान अब्दुल हमीद की शुक्रवार दोपहर गांव के राशिद ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिन में अब्दुल हमीद अपनी बेटी के साथ खेत देखने गए थे। जहां उन्होंने देखा कि धान की कुछ फसल खराब हो गई है। इसकी उन्होंने राशिद से शिकायत की। राशिद और अब्दुल हमीद में पुराना विवाद था। इसलिए गुस्से में आकर राशिद ने पत्थर से अब्दुल हमीद पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *