‘वोट चोरी’ पर चुनाव आयोग बोला-ऐसे गंदे शब्दों से बचें:यह करोड़ों वोटर्स पर हमला

चुनाव आयोग ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों का जवाब दिया। चुनाव आयोग ने कहा, ‘वोट चोरी’ जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश करना करोड़ों भारतीय मतदाताओं पर सीधा हमला है।’

आयोग ने कहा, ऐसे आरोप लाखों चुनावकर्मियों की ईमानदारी पर भी चोट है। ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का कानून भारत के पहले आम चुनाव 1951-1952 से ही लागू है। यदि किसी के पास इस बात का प्रमाण है कि किसी व्यक्ति ने किसी चुनाव में वास्तव में दो बार मतदान किया है, तो उसे बिना किसी सबूत के देश के सभी मतदाताओं को ‘चोर’ कहने के बजाय, एक शपथ-पत्र के साथ निर्वाचन आयोग को यह प्रमाण सौंपना चाहिए।

12 अगस्त ​​​​​: राहुल ने कहा था- पिक्चर अभी बाकी है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 12 अगस्त को कहा था, ‘केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।’ बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में 124 साल की ‘फर्स्ट टाइम’ वोटर मिंता देवी के सवाल पर राहुल ने कहा- हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केसेस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।

10 अगस्त: चुनाव आयोग ने राहुल से सबूत मांगे

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनके वोट चोरी वाले बयान पर सबूत मांगे। राहुल ने 7 अगस्त को आरोप लगाया था कि महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए हैं और एक महिला ने दो बार मतदान किया।

8 अगस्त: EC ने कहा कि राहुल के दावे सही तो शपथ पत्र साइन करें

चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से कहा है कि वे वोट चोरी के अपने दावे को सही मानते हैं तो हलफनामे पर साइन करके दें। अगर उन्हें अपने दावों पर भरोसा नहीं है तो देश से माफी मांगें।

न्यूज एजेंसी ANI ने चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल मानते हैं कि चुनाव आयोग पर उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इधर, राहुल ने कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ के दौरान कहा कि चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। राहुल ने कहा-

QuoteImage

आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी। EC जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।

QuoteImage

7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया था। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *