दिसंबर तक टला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी है। राज्यसभा के संसद सदस्य के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सांसद के लक्ष्मण के नेतृत्व में भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर तक या जनवरी 2025 में होगा। सदस्यता अभियान का कार्य 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद राज्यों के संगठन के चुनाव होंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। 
 राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। कार्यक्रम घोषित होने के बाद नामांकन और मतदान की तारीख का ऐलान किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में के लक्ष्मण की नियुक्ति की गई है। उनके सहयोगी के रूप में सांसद नरेश बंसल, संबित पात्रा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की संगठन के बीच जो रस्सा-कसी चल रही थी। वह अब दिसंबर तक के लिए थम गई है। इस बीच महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय संगठन विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *