एलन मस्क ने सबसे ज्यादा कमाया, गंवाने में लैरी एलिसन नंबर 1, क्या है अंबानी-अडानी का हाल?

नई दिल्ली: इस साल दुनिया के टॉप रईसों की नेटवर्थ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 रईसों में से केवल 4 की नेटवर्थ में इस साल तेजी आई है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में इस साल सबसे ज्यादा 57.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। उनकी नेटवर्थ 677 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। मस्क के अलावा जिम वॉल्टन,रॉब वॉल्टन और एलिस वॉल्टन की नेटवर्थ में तेजी आई है। दूसरी ओर लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन, मार्क जकरबर्ग, जेफ बेजोस, लैरी एलिसन और बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में गिरावट आई है।

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की नेटवर्थ में इस साल 5.54 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 263 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके जोड़ीदार सर्गेइ ब्रिन ने इस साल 5.08 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवाई है। वह 245 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ इस साल 6.86 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 226 अरब डॉलर रह गई है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 27.8 अरब डॉलर गंवाकर 225 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान?

ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में इस साल सबसे ज्यादा 34.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 213 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में इस साल 34.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 174 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में सातवें नंबर पर हैं।दुनिया के सबसे रईस परिवारों में शामिल वॉल्टन परिवार के तीन सदस्य अब दुनिया के टॉप 10 रईसों में शामिल हो गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है। जिम वॉल्टन की नेटवर्थ 21.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 158 अरब डॉलर पहुंच गई है जबकि रॉब वॉल्टन की नेटवर्थ में 20.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 154 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उनकी बहन एलिस वॉल्टन की नेटवर्थ इस साल 21 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 154 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। वॉलमार्ट में वॉल्टन परिवार की 47% हिस्सेदारी है। वॉलमार्ट की स्थापना साल 1962 में सैम वॉल्टन ने की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *