एल्विश यादव ने शानदार काम किया : उर्वशी रौतेला

बालीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कहा कि बॉलीवुड को उनके जैसे और हीरो की जरूरत है। उर्वशी ने कहा, एल्विश यादव ने हम तो दीवाने में वास्तव में शानदार काम किया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड को एल्विश जैसे हीरो की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, पूरी शूटिंग के दौरान, मेरा ध्यान केवल उन्हीं पर था, क्योंकि मेरा मानना है कि जब हीरो बेस्ट परफॉर्म करता है, तो ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में हम बेस्ट दिखते हैं। दर्शक हमें अपना प्यार और आशीर्वाद प्रदान करें। गाना का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका अलग लुक नजर आ रहा है। उर्वशी वाइब्रेंट रेड अनारकली सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, चेक्ड शर्ट, ब्लैक पैंट और लेदर जैकेट में एल्विश यादव कूल और कॉन्फिडेंट वाइब्स दे रहे हैं। यह गाना 14 सितंबर को प्ले डीएम ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *