ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 17 मैच जैसे-तैसे ड्रॉ कराए…. 

आईसीसी ट्रॉफी के दस साल के सूखे को खत्म करने की अब बारी आ चुकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे हैं। द ओवल के मैदान पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को जीत की खुशबू आने लगी है। इन सबकी वजह बना है ऑस्ट्रेलिया का ओवल के मैदान पर शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि रोहित की पलटन का इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना मुकम्मल हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से द ओवल के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। कंगारू टीम को इंग्लैंड का यह मैदान बिल्कुल भी रास नहीं आता है। ऑस्ट्रेलिया ने इस ग्राउंड पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक कुल 38 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 7 में जीत नसीब हुई है, जबकि 17 मैचों में कंगारू टीम औंधे मुंह गिरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 17 मैच जैसे-तैसे ड्रॉ कराए हैं।

आठ साल में एक भी जीत नहीं

ऑस्ट्रेलिया को ओवल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में आखिरी जीत साल 2015 में नसीब हुई थी। यानी पिछले आठ साल में कंगारू टीम इस ग्राउंड पर एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। यानी कुल मिलाकर बात यह है कि पैट कमिंस की अगुवाई में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरने जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह मैदान अब तक रास नहीं आया है।

टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड?

भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी ओवल में कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के इस ग्राउंड पर कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है, तो 5 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। साल 2021 में ओवल में टीम इंडिया ने आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *