एमिरेट्स को 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का मुनाफा

दुबई । विमानन कंपनी एमिरेट्स ने 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया। दुबई सरकार के स्वामित्व वाली एमिरेट्स ने सोमवार को बताया ‎कि 2023 में 33 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया। 2022 में राजस्व 29.3 अरब अमेरिकी डॉलर और लाभ 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर था। एयरलाइन ने वित्त वर्ष 2023 में 5.19 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं, 2022 में यह संख्या 4.36 करोड़ थी। विमानन कंपनी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। एमिरेट्स के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने एक बयान में कहा ‎कि हमने दुनिया भर में पूरे वर्ष हवाई परिवहन तथा यात्रा संबंधी सेवाओं की उच्च मांग देखी। हम ग्राहकों की मांग पूरी करने में सक्षम रहे और हमने जबरदस्त परिणाम हासिल किए। उन्होंने कहा ‎कि हम अपने उत्पादों तथा सेवाओं में निरंतर निवेश, मजबूत साझेदारी बनाने आदि का लाभ उठा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *