पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर एकजुट हुए देश भर के कर्मचारी

लखनऊ । इप्सेफ के आवाहन पर देश भर में पुरानी पेंशन बहाली एवं आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए सत्याग्रह आन्दोलन सफल रहा। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र वा महासचिव प्रेम चन्द्र ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन एवं आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन के लिए नीति बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रदेशों में ’’सत्याग्रह’’ आन्दोलन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
महासचिव प्रेमचन्द्र ने बताया कि चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगभग सभी राज्यों में सफल रहा। भीषण महंगाई में कर्मचारी परिवार अत्यधिक दुःखी है। वे अपने परिवार का खर्च नहीं चला पा रहे है। 6-8 हजार पाने वाला आउटसोर्सिंग कर्मचारी परिवार की रोटी व शिक्षा-दीक्षा नहीं करा पा रहे है। सरकार का दायित्व है कि सभी अपने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली करे तथा जीवनयापन का तत्काल वेतन मुहैया करायें। अध्यक्ष वीपी मिश्र ने बताया कि अंग्रेजों के समय से दी जा रही पेंशन को समाप्त करना न्यायसंगत नहीं है। उसमें सरकार पर कोई व्यय भार नहीं बढ़ेगा। इसका सबूत दे रखा है। ऐसे ही आउटसोर्सिंग, कर्मचारियों को विनियिमत करने के लिए नीति बनाना आवश्यक है। ’’सत्याग्रह’’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में पूर्ण सफल रहा।
इप्सेफ ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इप्सेफ की तीनों मांगों पर मिल बैठकर सरकार निर्णय करें। जिससे कि देशभर के कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और पूरी मेहनत से विभाग की बढ़ोत्तरी में पूरा योगदान कर सकें। दुःखी रहते कर्मचारियों से उनका कार्य नहीं कराया जा सकेगा। फिर भी वे अपना कार्य मेहनत से कर रहे है। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील कि अपनी एकजुटता बनाये रखें। महासचिव शशि कुमार मिश्र वा अतुल राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि सत्याग्रह कार्यक्रम प्रदेश के 75 जनपदों में पूरी तरह सफल रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *