ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन

राजनांदगांव। शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुए रोजगार उपलब्धता, आवास निर्माण की प्रगति एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित सभी लंबित विषयों एवं समस्याओं का ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *