कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर…

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने की खबर है। बीएसएफ और जिला पुलिस के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, जवान सुबह गश्त पर निकले थे। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे आल्दंड के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली वहां से भाग गए, लेकिन तीन घंटे बाद फिर करीब 10 बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है। कई  अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सर्चिग पार्टी अभी लौटी नहीं है। उनके आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। 

कांकेर में लगातार जारी है नक्सलियों से मुठभेड़
कांकेर में नक्सलियों की आमद एक बार फिर तेज हुई है। इससे करीब दो सप्ताह पहले 28 जनवरी को भी आमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली के जंगल मे मुठभेड़ हुई थी। करीब 40 मिनट चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले थे। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने का भी दावा किया गया। सर्चिंग के दौरान जवानों ने वहां से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *