घर में घुसकर भट्ठा व्यापारी की सीने में मारीं गोलियां, हत्या….

मुजफ्फरनगर में शनिवार तड़के बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात हमलावर ने घर में सो रहे भट्टा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से हत्यारोपित की तलाश कर रही है।

बघरा निवासी मेहराज (45) पुत्र सरफराज का गांव बलीपुरा में ईंट भट्टा है तथा वह अपनी पत्नी शमा, पुत्री जोया व दरख्शा तथा पुत्र लविश के साथ गांव मुझेडा में किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार की रात सभी सदस्य मकान में सो रहे थे। शनिवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात व्यक्ति ने मकान के दरवाजे के ऊपर से अंदर घुसकर बरामदे में सो रहे मेहराज के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने से मेहराज गंभीर घायल हो गया घायल की पुत्री जोया ने पड़ोसियों को जगाया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

तत्काल मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायल को जानसठ अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मेहराज की मौत हो गई। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि मेहराज भाकियू तोमर के सक्रिय सदस्य थे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *