एरिक्सन भारत में 6जी अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना करेगी 

नई दिल्ली । स्वीडन की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एरिक्सन ने चेन्नई में 6जी नेटवर्क का अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि वह 6जी से संबंधित शोध के लिए भारत में प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ साझेदारी भी करेगी। एरिक्सन में दक्षिण-पूर्व एशिया, ओशनिया और भारत क्षेत्र के एक बाजार प्रमुख ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ‎कि भारत का यह अनुसंधान एवं विकास केंद्र एक छोटी इकाई है जो आगे बड़ी हो जाएगी। दुनिया में हमारे पास ऐसे तीन केंद्र हैं। एक स्वीडन में, दूसरा अमेरिका में और तीसरा भारत में है। तीनों इकाइयां 6जी आधारित अनुसंधान में सहयोग कर रही हैं। एरिक्सन की प्रतिद्वंदी कंपनी नोकिया ने करीब दो हफ्ते पहले ही बेंगलुरु में अपनी 6जी प्रयोगशाला स्थापित की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *