हर साल 25 वर्जिन लड़कियों संग अय्याशी करता है किम जोंग उन, चुंगल से भागी लड़की ने बताई आपबीती

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तर कोरिया से भागकर आई युवती येओनमी पार्क ने देश के नेता किम जोंग उन के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग हर साल 25 वर्जिन लड़कियों को अपने प्लेजर स्क्वॉड के लिए चुनते हैं। इन लड़कियों का चुनाव उनके आकर्षण और राजनीतिक निष्ठा के आधार पर किया जाता है। 

30 वर्षीय लेखिका योनमी पार्क ने किया यह दावा 
30 वर्षीय लेखिका योनमी पार्क ने किम जोंग को लेकर यह दावा किया है। बता दें कि पार्क 13 साल की उम्र में उत्तर कोरिया से भाग गईं थीं। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया और फिर अमेरिका चली गईं थीं। योनमी ने खुलासा किया कि उन्हें भी प्लेजर स्क्वॉड के लिए दो बार चुना गया था, लेकिन उनकी पारिवारिक स्थिति के कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की तलाश करने के लिए अधिकारियों द्वारा कक्षाओं और स्कूल परिसरों का दौरा किया जाता है। जब अधिकारियों को कुछ सुंदर लड़कियां मिल जाती हैं, तो सबसे पहले उनकी पारिवारिक और राजनीतिक स्थिति की जांच की जाती है।

स्क्वॉड में ऐसे चुनी जाती हैं लड़कियां 
योनमी पार्क ने दावा किया है कि प्लेजर स्क्वॉड के लिए जब लड़कियां चुन ली जाती हैं, तो सबसे पहले उनकी वर्जिनिटी चेक करने के लिए मेडिकल जांच कराई जाती है। जांच के दौरान शरीर पर मामूली निशान जैसी मामूली सी खामियां पाए जाने पर भी लड़कियों को बाहर कर दिया जाता है। परीक्षण के बाद चुनी गई लड़कियों को प्योंगयांग भेजा जाता है। प्लेजर स्क्वॉड का मुख्य उद्देश्य तानाशाह की इच्छाओं को पूरा करना होता है। 
पार्क के अनुसार प्लेजर स्क्वॉड को तीन अलग-अलग समूहों में बांटा जाता है। एक समूह को शरीर की मालिश के लिए तैयार करवाया जाता है। दूसरे समूह से किम जोंग-उन और उनके सहयोगियों के लिए मनोरंजन के लिए गाने और डांस की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा तीसरे समूह की लड़कियों को किम जोंग और अन्य अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए तैयार किया जाता है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *