ग्वालियर सहित छह जिलों में साइबर तहसील का विस्तार, दफ्तर के नहीं लगाने होंगे चक्कर

भोपाल ।  राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के छह और जिलों में साइबर तहसील का विस्तार कर दिया है। इनमें ग्वालियर, आगर-मालवा, बैतूल, विदिशा, उमरिया और श्योपुर जिला शामिल हैं। प्रदेश में छह नए जिलों के जुड़ने से अब कुल 12 जिलों में साइबर तहसील का कार्य संचालित होगा।

बता दें, राज्य सरकार ने एक जून, 2022 को दतिया और सीहोर जिले से प्रदेश में साइबर तहसील की शुरूआत की थी। इसकी सफलता के बाद 10 अक्टूबर, 2022 को इंदौर, हरदा, डिंडौरी और सागर जिले को शामिल किया गया था। हालांकि यदि कोई विवादित भूमि है तो साइबर तहसील से उसका नामांतरण नहीं होगा। उसके लिए तहसील कार्यालय से संपर्क कर ही आगे की कार्रवाई संभव होगी। राज्य सरकार अब साइबर तहसील का कार्य प्रदेशभर में शुरू करने की तैयारी कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *