शादी का झांसा देकर किया शोषण, केस दर्ज….

गाजीपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फार्मा कंपनीकर्मी आशुतोष दूबे पर शादी का झांसा देकर शोषण और गर्भपात करने का केस दर्ज कराया है। आरोपी बिहार के सीवान का रहने वाला है। मूलरूप से अयोध्या निवासी युवती के अनुसार, करीब छह साल पहले आशुतोष दूबे ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शोषण किया। काफी दिन आरोपी लिवइन में भी रहा। आशुतोष उत्तराखंड की एक फार्मा कंपनी में काम करता है।

युवती को बहाने से उत्तराखंड भी ले गया और गलत काम किया। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। इसकी शिकायत उत्तराखंड पुलिस से की तो आशुतोष ने जल्द शादी करने का वादा किया।

इस बीच युवती दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। फरवरी में आरोपी बीएड की परीक्षा देने के लिए बिहार गया और मोबाइल बंद कर लिया। आजिज आकर युवती ने सीएम दफ्तर में लिखित शिकायत की। अब बुधवार को आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *