फैशन डिजाइनर ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, नौकरी छूटने से थी परेशान

मुरादाबाद | इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मुरादाबाद की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग (25) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वीडियो में मुस्कान बोल रही है कि ये मेरी आखिरी वीडियो है। प्लीज किसी को ब्लेम मत करना। शुक्रवार सुबह उसका शव मकान की छत पर बने स्टोर रूम में दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका मिला।सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल क्रॉकरी व्यापारी हैं। उनकी तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई।

बृहस्पतिवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सो गए। शुक्रवार सुबह आठ बजे देखा तो मुस्कान अपने कमरे में नहीं थी। कमरे का दरवाजा भी खुला था।मां उमा, छोटी बहन महक और चंचल छत पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्टोर रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे मुस्कान का शव लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फंदे से शव नीचे उतारा गया और निजी चिकित्सक को बुलाकर चेकअप कराया गया लेकिन मुस्कान की सांसें थम चुकी थी।

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि होली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद मुस्कान घर आ गई थी। पुलिस को एक वीडियो मिली है। जिसे मुस्कान आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें वो कार में ड्राइविंग सीट पर बैठी दिख रही है। जिसमें उसने हाय गाइज से अपनी बात की शुरू की।आगे बोली, ये मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे न देख सकें। लोग बोलते हैं कि अपनी प्रॉब्लम शेयर करो, शेयर करने से सब सही हो जाता है। बट ऐसा कुछ नहीं होता यार, मैंने बहुत कुछ किया। सबको समझाने की कोशिश की।

बहनों को पेरेंट्स को दोस्तों को लेकिन सब मुझे उलटा समझाने लगे।और जो ये मैं आज कर रही हूं। सब अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का कोई इनवॉल्वमेंट नहीं है। प्लीज इसमें आप किसी को ब्लेम न करें। मेरे जाने के बाद। मतलब लोग मुझे बोलते हैं तुममें सेल्फ कॉन्फिडेंस नहीं हैं। तुममें ये नहीं है, तुममें वो नहीं है। बहुत सेल्फ कॉन्फिडेंस हैं यार मुझमें। बहुत ज्यादा। आज निकल गईं हूं कार की चॉबी लेकर। बहुत समझाया सब को गाड़ी चला लूंगी लेकिन कोई नहीं मानता। सीट बेल्ट बांध ली है और चॉबी लगा रही हूं। गुड बाय गाइज।

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान नारंग ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद मुंबई की एक कंपनी में नौकरी लगी थी। होली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद मुस्कान घर आ गई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। परिवार के लोग भी उसे काफी समझाते थे लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं होती थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *