अपने गांव वापस आ रहे पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत

मुरैना ।  जाैरा राेड पर बांसी के पुलिया के से होकर अपने घर डोम पुरा जा रहे पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों ही बाइक से कैलारस से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार आटो ने बाइक को टक्कर मारी। जिसमें 12 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय पिता ने अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता काे ग्वालियर भी रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंच पाता उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक डोमपुरा निवासी राकेश जाटव उम्र 40 साल अपने बेटे प्रशांत उम्र 12 साल के साथ बाइक से कैलारस गया था। शुक्रवार की दोपहर को दोनों पिता पुत्र बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। जब दोनों बागचीनी थाना क्षेत्र के बांसी की पुलिया के पास से होकर गुजर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार में आए एक आटो ने बाइक को टक्कर मार दी। टककर इतनी जबरदस्त थी कि प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही यहां भीड़ जमा हो गई। जिस पर दोनों पिता पुत्र को अस्पताल लाया गया। जहां प्रशांत को तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन राकेश की हालत नाजुक थी। जिस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन राकेश ने भी ग्वालियर पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। अब बागचीनी थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *