पिता अपनी चार साल की बेटी के साथ कुएं में कूदा, बेटी का शव मिला

मुरैना ।  जौरा थाना क्षेत्र के तहत पारिवारिक विवाद में एक पिता अपनी चार साल की बेटी को लेकर कुएं में कूद गया। युवक के बेटी के साथ कुएं में कूदने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान बेटी का शव पुलिस को मिल गया। लेकिन पिता का अभी तक पता नहीं चला। पिता की तलाश चल रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक परसोटा गांव निवासी 30 वर्षीय मातादीन धाकड़ का घर में ही विवाद हो गया। विवाद के बाद वह गांव के कुएं में अपनी चार साल की बेटी के साथ कूद गया। इस बात का पता किसी को नहीं चला। सुबह उसकी बेटी का शव कुएं में दिखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बेटी के शव को बाहर निकाल लिया। मातादीन की तलाश कुएं में चल रही है। साथ ही पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। आखिर ऐसा कौन सा विवाद हुआ जिसकी वजह से मातादीन कुएं में कूद गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *