जादू-टोना की आशंका में पड़ोस की महिलाओं ने की मारपीट

शहडोल ।  जिले के केशवाही में जादू टोना के संदेह में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोस की महिलाओं ने मारपीट की है। आशंका है कि महिला जादूटोना करती है, जिससे उनके स्वजन परेशान रहते हैं। पड़ोस की महिलाओं ने मिलकर मारपीट की है। घर से बाहर निकालकर सड़क पर पीटा है। महिला को गंभीर चोट लगी है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। केशवाही पुलिस ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आसपास लोग बचाने के बजाय कैमरे में घटना को कैद करने में लगे रहे

केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो भी प्रसारित हो गया है। पुलिस ने जानकारी लगते ही अपराध दर्ज कर कार्रवाई में लिया है। वहीं आसपास लोग महिला को बचाने के बजाय मोबाइल कैमरे में घटना को कैद करने में लगे हैं। यदि महिला का बचाव कर लिया होता तो शायद उसे चोट नहीं लगती। जानकारी के अनुसार लंबे समय से महिलाओं के बीच यह चर्चा का विषय बना था कि निराशा जादू टोना करती है। पहले भी महिलाओं के बीच विवाद हो चुका है,लेकिन मारपीट की स्थिति पहली बार बनी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *