बिलासपुर में तेज गर्मी का अहसास, सूरज की तपिश से और चढ़ा पारा….

न्यायधानी में शुक्रवार सुबह सूर्योदय के बाद से धूप चिलचिलानी लगी है। तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था इसमें और वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर, पूर्वी मध्य प्रदेश से पूर्वी बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक बनी हुई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने तथा आंधी चलने की संभावना है। फिलहाल बिलासपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है।

जिस तरह से जून की शुरूआत में गर्मी ने असर दिखाया है ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में सूर्य की तपिश और तेज होगी। फिलहाल बेदम गर्मी पड़ रही है। जून की शुरूआत से धूप शरीर को झुलसा रही है। धरती तपने लगी है। आसमान से धूप की गर्म किरणें लोगों को घर व आफिस में दुबकने मजबूर कर रही है।

पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी गर्मी का अहसास तेज है। मौसम विभाग ने गर्मी से बचने लोगों को पहले ही सचेत कर दिया है। अगले एक सप्ताह तक गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी इसकी संभावना भी कम है। इसलिए अच्छा यही होगा कि गर्मी से बचने सामान्य उपाय कर सेहत की रक्षा की जाए।

बिलासपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें गुरुवार को गिरावट दर्ज किया गया। पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। मौसम को लेकर विज्ञानी नजर रखे हुए हैं। इस साल मानसून में देरी होगी। इधर किसान अभी से मानसून को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि हमेशा की तरह मानसून अपने समय पर आएगी। देरी होने पर किसानों की चिंता बढ़ सकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *