मंगल सुबह हल्की ठंडी का अहसास, रात में भी बढ़ने लगी सर्दी

दिन में गिरा पारा न्यायधानी में सोमवार को मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगल सुबह हल्की ठंडी का अहसास हुआ। आसमान साफ नजर आया। दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया। वहीं रात में पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम अब तेजी से करवट बदल रहा है।

रात में हल्का कोहरा और प्यारी सी ठंड का अहसास होने लगा है। एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। पारा 24.2 डिग्री सेल्सियस से लुढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। हालांकि सोमवार को इसमें वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई छत्तीसगढ से हो गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखाफोरबेसगंज, मालदा, विशाखापट्टनम, नलगोंडा, रायचूर, वेनगुर्ला है। प्रदेश में 17 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि अब अधिकतम तापमान में अब ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। ग्रामीण अंचल में धीरे-धीरे ठंडी बढ़ेगी।

बादल आएंगे, वर्षा नहीं

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 17 अक्टूबर को वर्षा की संभावना जताई गई थी। राहत की बात यह है कि अब इसका असर छत्तीसगढ़ में नहीं होगा। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल जरूर नजर आ सकते हैं लेकिन वर्षा की संभावना कम है। रात में कोहरा छा सकता है। बुधवार से तापमान में और गिरावट आ सकती है। धरती पर ओस की बूंदे भी नजर आएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *