कोहरे के चलते फर्रुखाबाद में रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत, कई घायल…

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर सवारियां लेकर जा रही साहिबाबाद डिपो की बस घने कोहरे में ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने भिड़ंत होने पर बस व ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 यात्री घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल करीब 6 यात्रियों को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी की।

उन्होंने सीएमओ को घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार साहिबाबाद डिपो की बस दिल्ली से सुबह 5:30 बजे सवारियां लेकर आई थी। चालक व परिचालक सुबह 7:30 बजे बस में सवारियां लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुए। जैसे ही बस नवाबगंज मंजना मार्ग पर पहुंची उसी समय सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। 

हादसे में ट्रक चालक गोविंद पुत्र बबलू सिंह निवासी धसों कल्याणपुर थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर व रोडवेज बस चालक लखन कुमार शर्मा पुत्र बसंत लाल शर्मा निवासी महमूदपुर जमालपुर जनपद अलीगढ़ की मौत हुई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *