ड्रैगन बोट फेस्टिवल के दौरान रेस्तरां में भयंकर विस्फोट, 31 की जलकर मौत

बीजिंग । उत्तर-पश्चिमी चीन में ड्रेगन बोट फे‎स्टिवल के दौरान रेस्तरां में हुए ‎सिलेंडर ‎‎विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यहां एक ‘बारबेक्यू’ रेस्तरां में रसोई गैस से भीषण विस्फोट हुआ ‎जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। चीन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निंग्जिया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में बुधवार को एक व्यस्त सड़क पर लोग ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों की पूर्व संध्या पर इकट्ठा हुए थे। इस त्योहार पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। तभी रात करीब 8:40 बजे विस्फोट होने से वहां हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से झुलसे 7 लोगों का ‎फिलहाल उपचार क‍िया जा रहा है। यहां पर लोग शीशे टूटने की वजह से भी वह बुरी तरह घायल हो गए। सभी का बेहतर तरीके से इलाज क‍िया जा रहा है। इसके बाद चेन नामक महिला ने बताया कि जब उसने विस्फोट की आवाज सुनी तो वह रेस्तरां से करीब 50 मीटर की दूरी पर थी। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने दो कर्मचारियों (वेटर) को रेस्तरां से बाहर निकलते देखा जिनमें से एक गिर गया। रेस्तरां से धुआं निकल रहा था और रसोई गैस की तेज गंध पूरे क्षेत्र में फैल गई।
वहीं केंद्र सरकार के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पर रेस्तरां में खोज तथा बचाव कार्य बृहस्पतिवार सुबह पूरा होने की जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। गौरतलब है क‍ि सुरक्षा में सुधार के सालों के प्रयासों के बावजूद चीन में गैस और रासायनिक विस्फोटों के कारण दुर्घटनाएं असामान्य नहीं हैं। गौरतलब है ‎कि वर्ष 2015 में भी उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन में विस्फोट में 173 लोग मारे गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *