फिल्म निर्माता संदीप सिंह की सफ़ेद फिल्म विवादों से घिरी – कुछ देशों में प्रतिबंधित

सफ़ेद, जो एक विधवा और एक ट्रांसजेंडर के बीच पनप रहे प्यार की कहानी बताती है, ने कुछ रूढ़िवादी देशों में विवाद पैदा कर दिया है और अधिकारियों ने अपने एलजीबीटीक्यू दिशानिर्देशों के अनुसार फिल्म की स्ट्रीमिंग पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। जो नागरिक सफ़ेद को इसके आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर एक्सेस करना चाहते थे, उन्हें तब झटका लगा जब वे इसे देख ही नहीं पाए। इस फिल्म से निर्देशक के रूप में डेब्यू करने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा, ‘मुझे दुख होता है जब मेरी फिल्म, जो वास्तविकता दिखा रही है और समाज द्वारा उपेक्षित लोगों के एक निश्चित वर्ग को आवाज दे रही है, सिर्फ इसलिए दबा दी जाती है क्योंकि आपके पास शक्ति है। आम लोगों को यह तय करने दें कि वे क्या देखना चाहते हैं और क्या नहीं देखना चाहते हैं। सफ़ेद एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसे सरलता से बताया गया है। मुझे समझ में नहीं आता कि इसे कुछ देशों में प्रतिबंधित क्यों किया गया है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *