‎फिनटेक कंपनी कीवी ने 108 करोड़ जुटाए

नई दिल्ली । वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी कीवी ने वित्तपोषण दौर में ओमिड्यार नेटवर्क इंडिया की अगुवाई में 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 108 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी के अनुसार वित्तपोषण के इस दौर में मौजूदा निवेशक नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और स्टेलारिस वेंचर पार्टनर्स ने भी भाग लिया। वित्तपोषण के ताजा दौर से कीवी भारत में अपने यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड की पेशकश का विस्तार कर पाएगी। वर्ष 2022 में गठित कीवी का कहना है कि वह बैंकों के साथ सहयोग से डिजिटल रुपे कार्ड जारी करके यूपीआई के साथ क्रेडिट कार्ड पेश करने वाली भारत की पहली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। कीवी का मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को सीधे अपने फोन के माध्यम से क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते का उपयोग करके सुरक्षित भुगतान करने की क्षमता प्रदान करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *