साहिबाबाद में तीन बंद दुकानों में लगी आग

साहिबाबाद । इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में रॉयल टावर सोसायटी को तीन बंद दुकानों में रविवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ़ायर स्टेशन वैशाली में 18:58 बजे रॉयल टावर मार्केट बंद दुकान में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन अधिकारी सहित 03 फायर टैंकर लेकर रवाना हुए।

घटनास्थल पर जाकर देखा तो सोसायटी के अन्दर बनी मार्केट की 03 दुकान जो की बंद थी और आग की लपटे और काला धुआँ बहुत तेज था। फ़ायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग शुरू किया। फायर यूनिट ने दुकानों के ताले और लोहे के दरवाजे को कड़ी मेहनत से तोड़ते हुए आग को पूर्णरूप से शांत किया, इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *