उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

ग्वालियर ।   उदयपुर से खजुराहो जा रही उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में ग्वालियर के सिथौली स्टेशन के पास लग गई। आग लगने का पता चलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को सिथौली के पास रोक दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्वालियर से फायर अमले को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर अमले ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक फायर अमला आग को काबू करने का प्रयास कर रहा था। इंजन में आग लगने से ट्रेनों का आवगमन भी प्रभावित हो रहा है। आग लगने की वजहाें का अभी तक पता नहीं लगा हैै। घटनाक्रम के मुताबिक उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 12.14 मिनट पर न आकर देरी से 12.35 मिनट पर आई। इसके बाद ट्रेन 12.45 पर झांसी के लिए रवाना हुई। जब वह ग्वालियर स्टेशन से करीब 7 किमी दूर सिथोली स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि उसके इंजन में आग लग गई। आग का पता लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ग्वालियर से फायर अमला सिथौली स्टेशन के पास पहुंचकर इंजन में लगी आग को बुझाने में लग गया। खबर लिखे जाने तक फायर अमला आग को काबू करने का प्रयास कर रहा था।

यात्रियों में मची भगदड़

जेसे ही ट्रेन रुकी और लोगों को पता चला कि इंजन में आग लग गई है, वैसे यही यात्रियों में भगदड़ सी मच गई। सभी यात्री ट्रेून से नीचे आ गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *