अमेरिका में सार्वजनिक जगह पर फिर हुई गोलीबारी, दुकान में तीन लोगों की मौत, 10 घायल

अमेरिका में अर्कांसस के फोर्डिस में सामूहिक गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। अमेरिकी की स्थानीय मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में एक कानून प्रवर्तन अधिकारी भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आईं है। यह गोलीबारी ग्रोसरी स्टोर के सामने की है। अर्कांसस की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने कहा कि उन्हें फोर्डिस में हुई गोलीबारी के संबंध में जानकारी दी गई है और वह घटना स्थल पर पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं। सैंडर्स ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे फोर्डिस में हुई दुखद गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है और मैं घटनास्थल पर राज्य पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैं जीवन बचाने के लिए त्वरित और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन और अन्य लोगों की आभारी हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और इस भयावह घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’ रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका के मिशिगन में हुए हमले में दो बच्चों सहित आठ लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं हमले में शामिल एक संदिग्ध बाद में एक घर के पास मृत पाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *