भारत में पहले Apple स्टोर की शुरुआत, सीईओ Tim Cook ने किया ग्राहकों का स्वागत

iPhone निर्माता कंपनी एपल के भारत में पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत मंगलवार (18 अप्रैल, 2023) को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हो गई। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इस Apple स्टोर का उद्घाटन किया।कुक की ओर से एपल स्टोर के बाहर खड़े ग्राहकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया गया है। इसके साथ उन्होंने वहां आए ग्राहकों के साथ सेल्फी भी खिचवाई।

लोकल कल्चर होगा सेलिब्रेट

एपल भारत में स्टोर खोलने पर लोकल कल्चर के साथ जुड़ने के लिए टूडे एट एपल सीरीज के तहत 'मुंबई राइजिंग' का आयोजन कर रहा है। इसमें विजिटर्स, स्थानीय कलाकारों और क्रिएटिव के साथ मिलकर लोकल कल्चर को सेलिब्रेट किया जाएगा।

रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा स्टोर

ऐपल स्टोर काफी खास होगा, क्योंकि ये पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा। कंपनी की ओर से इसके लिए सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। एपल द्वारा बयान में भी कहा गया है कि ये स्टोर पूरी तरह से कार्बन न्यूट्रल होगा।

एपल स्टोर का डिजाइन

Apple BKC का डिजाइन भी काफी खास है। इसमें 4.50 लाख टिंबर एलिमेंट्स यूज किए गए हैं, जो इसके लुक में चार चांद लगा रहा है। साथ ही ग्लास का भी काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है।

100 कर्मचारी काम करेंगे

Apple BKC में ग्राहकों के अनुभव को बेहतरीन करने के लिए 100 कर्मचारी होंगे और ये 20 अलग-अलग भाषाओं में बातचीत कर सकेंगे। इस स्टोर पर ग्राहकों को एपल पिक अप सर्विस भी दी जाएगी। यानी ग्राहक घर से ऑर्डर कर सकते हैं और एपल स्टोर आकर पिक अप कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *