शाहिद-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का पहला गाना ‘लाल पीली अखियां’ रिलीज

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिलीज किया था। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में आज शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज कर दिया है। 

फिल्म के पहले गाने में दिखी शाहिद-कृति की जबर्दस्त केमिस्ट्री

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी गाने में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। फिल्म के पहले 'लाल पीली अखियां' में शाहिद-कृति के जबर्दस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। गाने में नीली साड़ी में कृति सेनन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, स्टाइलिश बूट और शेड्स के साथ काले रंग की ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस गाने में शाहिद अपने धमाकेदार डांस से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 

वैलेंटाइन के मौके पर पर्दे पर रोमांस करेंगे शाहिद-कृति

शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के पहले गाने 'लाल पीली अखियां' को साझा किया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'आज हिला दे सारी दुनिया, क्योंकि 'लाल पीली अखियां' अब रिलीज हो गया है।' कृति सेनन और शाहिद कपूर एक असंभव प्रेम कहानी के साथ बड़े पर्दे पर पहली बार रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैलेंटाइन के मौके पर इनकी जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाएगी। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी। ये दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। दोनों पहली दफा किसी रॉम-कॉम में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। 

फिल्म में रोबोट के किरदार में नजर आएंगी कृति

इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाया गया है। गौरतलब है कि फिल्म अपने निर्माण के दौरान से ही चर्चा में हैं, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर यह फिल्म खूब धमाल मचाएगी। इस मूवी में अभिनेता एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जिसे रोबोट से प्यार हो जाता है, जो उसकी अपनी रचना है। फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट के किरदार में हैं।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *