शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 19450 के करीब

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। मंगलवार को सेंसेक्स लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला, हालांकि उसके बाद बाजार में खरीदारी दिखी और यह 100 अंकों तक उछला। निफ्टी भी इस दौरान 19400 के लेवल के ऊपर कारोबार करता दिखा। सुबह नौ बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 91.28 (0.14%) अंक उछलकर 65,307.37 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 42.90 (0.22%) अंक मजबूत होकर 19,436.50 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबारी सेशन में अदाणी पावर के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि जियो फाइनेंशियल के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग हुई वित्तीय इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 6.660 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। बीमा कंपनी ने कहा कि गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई के डीमर्जर के माध्यम से किए गए अधिग्रहण की लागत कंपनी के 19 जुलाई के नोटिस के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिमर्जन से पूर्व की लागत का 4.68 प्रतिशत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *