मकर संक्रांति पर संगम किनारे उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु लगा रहे आस्था डुबकी….

छत्तीसगढ़ में शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रायपुर के महादेव घाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। वहीं राजिम के त्रिवणी संगम महानदी में लोगों ने सुबह-सुबह डुबकी लगाकर भगवान कुलेश्वर महादेव की पूजा की। इस दौरान लोगों ने तिल का दान भी किया। एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

रायपुर के महादेव घाट में डूबकी लगाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने बातचीत में कहा कि आज का दिन पवित्र माना जाता है। इस दिन गुड़, तिल का दान कर धूमधाम से त्योहार मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी रायपुर के महादेवघाट पहुंचे हैं। घर में विशेष प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं। पकवान, खिचड़ी और तिल-लड्डुओं का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। परिवार के साथ मिलकर पतंगबाजी कर आनंद ले रहे हैं। 
 
प्रदेश की धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में लोग तड़के पहुंचे। स्थानीय सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने पुण्य स्नान किया। महिलाओं ने पुण्य स्नान कर रेत के बालुओं से भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वर महादेव के मंदिर में माथा टेका। परिवार और प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *