मादा पैंथर के मुंह से निकले अचानक झाग, बांसवाड़ा में हुई रहस्यमय मौत के कारण तलाश रहा वन विभाग

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा में एक मादा पैंथर की रहस्यमई मौत काफी चर्चा में है। दरअसल, जंगल से भटक कर यह मादा पैंथर एक गांव में घुस गई, जहां एक लड़के पर हमला कर दिया। हालांकि लड़का इस मामले में बच गया और उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इधर, जब पैंथर दूसरे मकान में घुस गई, तब अचानक उसके मुंह से झाग निकल पड़े। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पैंथर की अचानक हुई मौत को लेकर लोगों में हैरानी है। वहीं वन विभाग मौत के कारणों की जांच में जुट गया है।

मादा पैंथर के मुंह से निकले अचानक झाग

हैरान करने वाली यह घटना बांसवाड़ा जिले के हरजी दहीडा क्षेत्र की है, जहां एक मादा पैंथर का आतंक देखने को मिला। इस दौरान यह पैंथर गांव में घुस गया। जहां उसने एक लड़के पर झपट्टा मार कर हमला किया। हालांकि लड़के ने इस हमले में बचकर अपनी जान बचाई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मादा पैंथर पड़ोस के एक घर में घुस गई। जहां कुछ देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगे। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बाद में जब वन विभाग मौके पर पहुंचा, तो पैंथर की मौत हो चुकी थी।

वन विभाग मौत के कारणों को लेकर जुटा

इधर, वन विभाग भी पैंथर की मौत को लेकर हैरान है। इस दौरान वन विभाग ने पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पैंथर के मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इधर, इस घटना से क्षेत्र में लोगों में दहशत है। वही पैंथर के मुंह से अचानक झाग निकालने के पीछे लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि संभवत: पैंथर ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसके मुंह से झाग निकले और उसकी मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *