भाजपा व रालोद की लोकसभा चुनाव समन्वय समिति का गठन

लखनऊ । भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर अब दोनों पार्टियों के बीच चुनाव समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। इसमें रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश आदि शामिल हैं। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि समन्वय समिति चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं देखेगी और उससे जुड़ी चीजों का संचालन भी करेगी। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी सुभाष यदुवंश, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह, आगरा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल शामिल हैं। वहीं रालोद से उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीराम पाल, शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी समन्वय समिति में शामिल हैं। रामाशीष राय ने बताया कि 31 मार्च को मेरठ में पीएम मोदी के साथ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच साझा करेंगे। इस तरह पूरे प्रदेश में भाजपा-रालोद की संयुक्त सभाएं होंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *